क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के यूपी प्रदेश मंत्री सूर्यभान सिंह सम्मानित 

अन्य राज्य देश
Spread the love

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के उत्तर प्रदेश मंत्री सूर्यभान सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्‍होंने संगठन के माध्‍यम से अनेक उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्यों कि‍ए हैं। उन्होंने समाज के दिव्यांग जोड़ियों का विवाह कराया है। समाज के अलावा अन्य लोगों की भी मदद की है।

अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के संगठनात्मक प्रवास के दौरान वे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह बैस से मिले। वहां उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

स्थानीय जूना बिलासपुर स्थित संगठन कार्यालय में अपने छत्तीसगढ़ के प्रवास के दौरान पहुंचे। यहां संगठन से संबंधित अनेक सामाजिक कार्यों पर चर्चा की गई। उसे कार्यान्वित करने की विस्तार से योजना तैयार की गई। इसके पश्चात वे संगठन की मीटिंग में शामिल होने मस्तूरी के लिए रवाना हो गए।