रांची। झारखंड में 21 मई तक बारिश होगी। इसका प्रभाव विभिन्न जिलों में पड़ेगा। इस दौरान लू और आंधी भी चलेगी। हवा की गति कई जगह 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। वज्रपात भी होगा। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 मई को दी।
इन जिलों में होगी बारिश
16 मई तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
17 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश होने की संभावना है।
18 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
19 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
20 और 21 मई को राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में चलेगी लू
16 और 17 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।
इस जिलों में चलेगी आंधी
16 और 19 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्मीद है।