देवेंद्र मांझी के साथ आंदोलन करने वाले साथी ने भी बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद

झारखंड
Spread the love

रांची। मंत्री जोबा मांझी के बेटे उदय मांझी को आशीर्वाद देने देवेंद्र मांझी के साथ आंदोलन करने वाले साथी भी पहुंचे। मंत्री के बेटे प्रीति भोज में सीएम व झारखंड सरकार के अनेक मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। इसी में एक टोली ऐसी भी पहुंची थी जिसने मंत्री जोबा माझी के दिवंगत पति देवेंद्र मांझी के साथ अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में साथ थे।

झारखंड के अलग-अलग जिलों से आंदोलनकारी साथी पहुंचे थे। ये सभी 1978 के बाद से दिवंगत देवेंद्र मांझी के साथ मिलकर अलग अलग राज्य और जंगल आंदोलन की लड़ाई लड़ रहे थे। अपने दिवांगत साथी के सुपुत्र के विवाह में पहुंच कर इस टोली के साथियों ने अपने पुराने दिनों की यादों को साझा की। वर-वधु को आशीर्वाद दिये और सभी पुराने साथी एक साथ मिल कर बीते दिनों का जिक्र करते रहे।

इस टोली के प्रमुख सदस्यों में प्रो नज्म अंसारी, अमीन अहमद, फारूक आजम, राजू महतो, सगीर अहमद, मो फैजी, शहजाद अनवर, डॉ अरशद ताहिर, गोपाल महतो, निर्मल डुंगडुंग, प्रकाश महतो, मुमताज अंसारी, इकबाल खान आदि शामिल थे।