शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, पहले पहुंच गई ये बुरी खबर

देश बिहार
Spread the love

बेतिया। परिवार शादी में शामिल होने कार से जा रहा था। वहां पहुंचने से पहले ही बुरी खबर पहुंच गई। इसके बाद लोग सकते में आ गये। यह मामला बिहार के बेतिया जिले का है।

जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के सदस्‍य वाल्मीकिनगर से बेतिया के नवलपुर  शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार की रफ्तार तेज थी। वाल्मीकिनगर और बगहा के बीच नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलजोरा के समीप कार असंतुलित होकर पेड़ से जाकर टकरा गई।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मृतक में दो बच्‍चे भी शामिल हैं। मौके पर दो लोगों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल लाने के दौरान दोनों बच्चों ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में कार के परखच्‍चे उड़ गये। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ घटना स्‍थल पर लग गई।