बिकरू कांड मामले में शामिल SO और दारोगा बर्खास्त, विकास दुबे से थी मिलीभगत

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। कानपुर बिकरू कांड में गैंगस्टर विकास दुबे से मिलीभगत में तत्कालीन एसओ विनय तिवारी और दारोगा के.के. शर्मा बर्खास्त कर दिया गया है। फिलहाल दोनों बिकरू कांड केस में जेल में हैं। विभागीय जांच पूरी होने के बाद दोनों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने 2 जुलाई 2020 की रात डीएसपी और एसओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस दौरान विनय तिवारी और के.के. शर्मा गोलियां चलती देख मौके से भाग निकले थे। बाद में विकास दुबे का एनकाउंटर हुआ था।

इस बीच पुलिसवालों को मारने में शामिल उसके कई साथियों को पुलिस ने पकड़ा। इनमें से कुछ को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस केस में करीब 50 आरोपी अभी भी जेल में बंद हैं। विकास दुबे समेत 6 बदमाश मुठभेड़ में मारे गए थे।