समस्तीपुर की आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी 50,000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार

देश बिहार
Spread the love

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को खानपुर प्रखंड की आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया। पटना से समस्तीपुर पहुंची निगरानी की टीम ने सदर अनुमंडल कार्यालय में घूस लेते हुये महिला पदाधिकारी को पकड़ा है।

यहां बता दें कि निगरानी के डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है। घूसखोर महिला आपूर्ति पदाधिकारी के पकड़े जाने की खबर आग की तरह फैल गयी, जिसके बाद सदर अनुमडंल कार्यालय में हड़कंप मच गया। निगरानी की टीम ने महिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी को सबसे पहले गिरफ्तार किया।

फिर उसे अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हुई। फिलहाल यह बात निकल कर सामने नहीं आयी है कि आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया किस मामले में घूस मांग रही थीं।