रांचीः एक करोड़ के इस इनामी नक्सली की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में कड़ी सुरक्षा के बीच भर्ती

झारखंड
Spread the love

रांची। एक करोड़ की इनामी नक्सली प्रशांत बोस की पत्नी शीला मरांडी उर्फ शीला हांसदा की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की। शीला मरांडी को भर्ती कराए जाने के बाद रिम्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

शीला मरांडी को भर्ती कराए जाने के बाद सुरक्षा का जायजा लेने सिटी एसपी अंशुमान कुमार रिम्स पहुंचे। शीला मरांडी की बीमारी के संबंध में सिटी एसपी को चिकित्सकों ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सुरक्षा का जायजा लेने के बाद रात 12 बजे सिटी एसपी रिम्स से निकले। गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद नवंबर 2021 में भी शीला मरांडी की तबीयत खराब हुई थी। उस समय भी उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया था। उन्हें पहले से थाइराइड और शुगर की समस्या है।

64 वर्षीय शीला मरांडी माओवादियों की शीर्ष सेंट्रल कमेटी की सदस्य तथा नारी मुक्ति संघ की प्रमुख रह चुकी है। उसका पति प्रशांत बोस माओवादियों के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो का सचिव रहा है। प्रशांत बोस उर्फ किशन दा को ‘बूढ़ा’ के नाम से जाना जाता है। प्रशांत बोस इस समय 85 साल का है। उस पर पुलिस ने एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। प्रशांत बोस को 100 से ज्यादा नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड बोला जाता है।