लोहदगा। भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा की बैठक बक्शीडिपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में 4 मई को हुई। जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें प्रदेश महामंत्री भाजपा सह इंडियन बैंक के स्वतंत्र निदेशक बालमुकुंद सहाय और जिला प्रभारी मनोज मिश्रा उपस्थित हुए।
मौके पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा समाज के सभी लोगों के दुख दर्द को समझती है। समरसता एवं समग्र विकास की बात करती है। केवल वोट बैंक की राजनीति नहीं करती। परिवारवाद एवं वंशवाद से ऊपर उठकर जनकल्याण के कार्यों में अपना शत-प्रतिशत योगदान करती है। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रों में बूथ स्तर, ग्राम, कस्बों में जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का जिम्मेवारी ले रखी है।
मनोज मिश्रा ने संगठनात्मक कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की सफलता को लेकर कई मंत्र दिए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री बाल कृष्णा सिंह और धन्यवाद जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार टिंकू ने किया।
बैठक में ओमप्रकाश सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, श्रीचंद प्रजापति पूर्व अध्यक्ष माटी कला बोर्ड, चंन्द्रशेखर प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष राकेश प्रसाद, राजकिशोर महतो, राजमोहन राम, हर्षनाथ महतो, पशुपति नाथ पारस मौजूद थे।