
मुंबई। शादी के मौसम और गहनों की आवश्यकता को देख करण जौहर ने मुंबई के बोरीवली इलाके में अपने एक्सक्लूसिव ज्वैलरी ब्रांड ‘त्यानी फाइन ज्वेलरी’ के नए स्टोर का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में महीप कपूर, श्रवण सत्यानी (संस्थापक और पार्टनर) और सुनील ए भुलचंदानी (सीईओ और पार्टनर) भी उपस्थित थे।
त्यानी फाइन ज्वेलरी का पहला ऑफलाइन आउटलेट 2017 में मुंबई के बांद्रा में करण जौहर द्वारा लॉन्च किया गया था। बाद में हैदराबाद और दिल्ली में भी विस्तार किया गया है।
मुंबई में वापस स्टोर खोलने पर करण जौहर मानते है कि यह शहर एक और ऑफलाइन स्टोर का हकदार है। वह कहते है कि ‘त्यानी’ मेरे व्यक्तित्व का एक विस्तार है। यह ब्रांड हमारे पारंपरिक मूल्यों को एक इलेक्ट्रिक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ आत्मसात करता है। यह कलेक्शन सभी उम्र की महिलाओं को उनके जीवन के सभी चरणों में आकर्षित करता है।
ब्रांड एंबेसडर जान्हवी कपूर, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी जैसी हस्तियों और अधिक को अक्सर अनकट स्टोन ज्वैलरी पहने देखा गया है। प्रत्येक डिजाइन में अपने प्राकृतिक हीरे और पत्थरों के साथ, आभूषण को शानदार और भव्य बनाता है।
त्यानी दुनिया भर में पारंपरिक भारतीय कला रूपों के विस्तार में एक बड़ा कदम उठा रही है। आधुनिक भारतीय महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका वजन हल्का है, जिसे रोलिंग गोल्ड तकनीक से बनाया गया है। आकर्षक डिजाइनों के साथ सुलभ है।