रांची। झारखंड सरकार ने चार आईपीएस की ट्रांसफर-पोस्टिंग कर दी है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निलंबन मुक्त हुए अनुराग गुप्ता की पोस्टिंग भी की गई है। इसका आदेश 13 मई को गृह विभाग ने जारी कर दिया।
अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड रहे अजय कुमार सिंह को अतिरिक्त महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का प्रभार दिया गया है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अनुराग गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण, झारखण्ड, रांची) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) रहे टी कंदासामी को स्थानांतरित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (रेल) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
रांची के प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक पंकज कंबोज को पुलिस महानिरीक्षक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उसे तत्काल प्रभाव से विलोपित कर दिया गया है।