भारत की नागरिकता न मिलने पर सैकड़ों पाकिस्तानी हिंदू आसपास के देशों में लौटे

दुनिया
Spread the love

नई दिल्ली। भारत की नागरिकता पाने के लिए राजस्थान में रह रहे करीब 800 पाकिस्तानी हिंदू आसपास के देशों में लौट गए है। सीमांत लोक संगठन (SLS) के मुताबिक, नागरिकता आवेदन के बाद प्रक्रिया में कोई प्रगति न देखने के बाद इनमें से कई प्रवासी हिंदू तो वापस पाकिस्तान चले गए। उक्त आंकड़े साल 2021 के हैं।

SLS भारत में पाकिस्तानी अल्पसंख्यक प्रवासियों के हक की आवाज उठाने वाला संगठन है। हालांकि गृह मंत्रालय का कहना है कि वो ऑनलाइन सिस्टम की समीक्षा कर रहा है। मंत्रालय ने 22 दिसंबर, 2021 को राज्यसभा में बताया था कि ऑनलाइन मॉड्यूल के अनुसार, उसके पास 10,365 आवेदन लंबित पड़े थे।

इनमें से 7,306 आवेदक पाकिस्तान के थे। सरकार को साल 2018, 2019, 2020 और 2021 में पड़ोसी देशों के 6 समुदायों से नागरिकता के लिए 8,244 आवेदन मिले हैं।