16 मई, 2022
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
रोजगार के अवसर बनेंगे। यात्रा के लिए योग बन रहें हैं। आर्थिक रूप से दिन उत्तम है। रुका हुआ धन प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहें। काफी हद तक सफल रहेंगे। अपनी व्यवसायिक योजनाओं को गुप्त ही रखें, कोई इनका दुरुपयोग कर सकता है। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
आज का दिन अधिकतर खुशनुमा रहेगा। तमाम नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से अभी भी व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेगी। जो चल रहा है अभी उसी पर ध्यान केंद्रित रखेंगे तो उचित रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी, इसलिए फिक्र नहीं करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
धन प्राप्ति के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस समय ग्रह गोचर तथा भाग्य आपके पक्ष में है। प्रयासरत रहें, आपके अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। इससे मन में सुकून रहेगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यस्त रह सकते हैं। अधिकतर समय बाहरी गतिविधियों तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत करें। इससे लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में भी लापरवाही बरतना उचित नहीं है। नौकरी में अपने काम में किसी का हस्तक्षेप नहीं होने दें। गलती होने पर उसका दुष्प्रभाव आपको ही भुगतना पड़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यस्त दिनचर्या रहने से आराम का समय कम मिलेगा। घर में खास रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और व्यस्तता रहेगी। अपने व्यक्तित्व व व्यवहार को निखारने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें आप अवश्य सफल होंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यस्त होने से थकावट महसूस कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में कुछ भाग-दौड़ रहेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ भी प्राप्त होगा। नौकरी में पेपर संबंधी कार्यों को बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करें, क्योंकि छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। आपकी योग्यता लोगों के समक्ष खुलकर सामने आएगी। लोगों की परवाह नहीं करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। पहले तो अफवाहें उठेगी। परंतु आपको उपलब्धि हासिल होने से यही लोग आपके पक्ष में हो जाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
समय और परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगें। कार्यक्षेत्र में लगभग सभी काम निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। धन संबंधी स्थिति पहले से बेहतर होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें, क्योंकि पदोन्नति के अवसर बने हुए हैं। मेहनत का लाभ अवश्य मिलेगा। बेकार की चिंता नहीं आने दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक व खुशी भरी परिस्थितियां बना रहा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इसलिए एकाग्रचित्त होकर अपने कार्यों पर ध्यान दें। आलस को हावी नहीं होने दें। आर्थिक स्थिति अब बेहतर होना शुरू हो रही है। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है। बड़ों का आशीर्वाद लें।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रोजगार व ऐश्वर्य के लिए दिन सही है। व्यवसायिक गतिविधियां कुछ बेहतर होना शुरू हो रही है। प्रगति के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी अपने काम के प्रति सावधानी रखने की जरूरत है। लापरवाही से दूर रहे। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
समय और भाग्य आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वह सुचारू रूप से संपन्न हो जाएगा। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी अपनी मेहनत के द्वारा अचानक ही कोई उपलब्धि प्राप्त होगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। आराम की महत्ता को समझे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मनोरंजन से मन प्रसन्न रहेगा। समय का सदुपयोग आसानी से कर पाएंगे। व्यापार में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी कार्यों पर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही की वजह से नुकसान तो होगा ही, मान-सम्मान पर भी धब्बा लगेगा। चिटफंड संबंधित कंपनियों में किसी भी प्रकार का निवेश नहीं करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)