Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

11 मई, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

अधिकतर समय घर परिवार व संबंधियों के साथ व्यतीत होगा। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। इस समय ग्रह स्थिति कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रही है, इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। हल्की थकान महसूस कर सकते है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

रचनात्मक कार्यों और पठन-पाठन में विशेष रूचि रहेगी। ताजगी का अनुभव होता रहेगा। किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से अधिक सुकून महसूस करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें। उनके मार्ग दर्शन को अपने जीवन में जरूर अपनाएं।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं। कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। इसलिए मीडिया और संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति भी रुझान बना रहेगा। मानसिक रूप से बहुत अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। ये गतिविधियां आर्थिक स्थिति के लिए भी अधिक लाभदायक साबित होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सुधार होगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभदायक है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। कठिन से कठिन कार्य को दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। मित्र मंडली का सहयोग मिलेगा। गलत का विरोध करने की ताकत बढ़ेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन उपलब्धियां ला रहा है। आध्यात्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं। धर्म और आध्यात्मिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। चुस्त रहने से मन को खुशी मिलेगी। कार्यसिद्धि भी सकारात्मक रहेगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। इसके लिए वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना उचित रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर जो गलतफहमी चल रही थी, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकती है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

समय साथ है, इसलिए परिणाम सकारात्मक रहेंगे। कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलने से घर का माहौल भी सकारात्मक हो जाएगा। आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। काफी समय से रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

परिवार संबंधी वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। मन शान्त रहेगा। व्यक्तिगत गतिविधियों पर और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग भी आपके मनोबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। प्रतिष्ठा उच्च होगी। लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी, जिससे थकान हो सकती है। थकान के बावजूद बहुत अधिक खुशी महसूस करेंगे। रोजगार के योग हैं।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

ऊर्जा व आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे। घर में अविवाहित व्यक्ति के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। मनोरंजन के आसार बनेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)