Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 24 मार्च, 2023

मेष

किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी। परिवार के लोग हर फैसले के साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। कार्यालय में माहौल मिलाजुला रहेगा। सेहत में भी कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें। सभी समस्याएं दूर होंगी।

वृष

समाज में उचित आदर-सम्मान मिलेगा। व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। विद्या के क्षेत्र में आगे रहेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मिथुन

परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करा सकते है। मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक कोई मददगार अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कामकाज की क्षमता बढ़ेगी।

कर्क

थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। सभी समस्याएं दूर होगी।

सिंह

खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आनंद की अनुभूति होगी। खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माता बच्चों को कुछ अच्छा बनाकर खिला सकती है। अधिकारी प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे। जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या

सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये वरिष्ठ की मदद मिलेगी। किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में सतर्क रहना चाहिए। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। सेहत अच्छा रहेगा।

तुला

सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। कुछ खास काम निपटाने के लिए रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो विषय से जुड़े लोगों से सलाह लें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक

बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। सामाजिक जीवन भी हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए दिमाग में नया आईडिया आयेगा। कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु

कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। दिन सामान्य रहने वाला है।

मकर

नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट फायदा दिलायेगा। विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई काम करने से तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में बुराई नहीं है। सब अच्छा होगा।

कुंभ

दिन बेहद लाभदायक रहेगा। मूड काफी अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है। नयी उमंगों के साथ कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।

मीन

महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता सकता है। पुरानी यादें ताजा होंगी। अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। छात्र नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)