गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी, अब ये है दाम

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसमें 102.50 रुपये का इजाफा किया गया है। नई कीमत 1 मई, 2022 से प्रभावी हो गई है। हालांकि आम लोगों को राहत दी गई है। यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में की गई है।

कंपनी के मुताबिक 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसे 2,253 रुपये से बढ़ाकर 2,355.50 रुपये कर दी गई है। 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी 655 रुपये है।

जानकारी के मुताबिक कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत दिल्‍ली में 2355.50 रुपये हो गई है। इसी तरह कोलकाता में यह 2455 रुपये में मिलेगा।

मुंबई में इसकी कीमत 2307 रुपये हो गई है। चेन्‍नई में 2508 रुपये में मिलेगा। बताया जाता है कि नेचुरल गैस में वृद्धि होने के कारण दाम बढ़ाये गये हैं।