हटिया और लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिल रहा नि:शुल्क ठंडा पानी

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची रेल मंडल यात्रियों को और अधिक एवं बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत है। स्टेशनों पर निरंतर यात्री सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। इस क्रम में यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया एवं लोहरदगा स्टेशन के प्लैटफार्म संख्या 1 पर नि:शुल्क वाटर कूलिंग मशीन लगाई गई है। इससे यात्री बिना कोई शुल्क दिये ठंडा पानी प्राप्त कर सकते हैं।

इससे पूर्व रांची रेलवे स्टेशन पर कूलिंग मशीन की स्थापना एवं शुरुआत की गयी थी। हटिया एवं लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर PA सिस्टम के माध्यम से नियमित घोषणा कर यात्रियों को नव स्थापित नि:शुल्क वाटर कूलिंग मशीन की सुविधा से अवगत कराया जा रहा है।