मुंबई। मुंबई में 61 वर्षीय शख्स सुबह के वक्त होटल में अपने पार्टनर के साथ सेक्स के दौरान बेहोश हो गया और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत के कारणों का फ़िलहाल कोई पता नहीं चल पाया है।
मृतक ने सुबह करीब 10 बजे कुर्ला में अपनी 40 वर्षीय महिला साथी के साथ होटल में चेक इन किया था। होटल के मुताबिक, कुछ देर बाद महिला ने होटल के रिसेप्शन से संपर्क कर कहा कि साथ आने वाला शख्स बेहोश हो गया है और वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है।
होटल के कर्मचारियों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया, तब शख्स को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में महिला को कुर्ला थाने ले जाया गया और पूछताछ की गई।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि सेक्स के दौरान उसने शराब पीने की कोशिश की, लेकिन बेहोश हो गया। प्रारंभिक सूचना के आधार पर एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज की है और मौत का सही कारण जानने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।