ईद की नमाज : मस्जिद में जगह पड़ी कम तो उठाया ये कदम

उत्तर प्रदेश देश मुख्य समाचार
Spread the love

उत्तर प्रदेश। देश भर में ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मस्जिदों में नजाम अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। उत्तर प्रदेश में भी विभिन्‍न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। हर जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

काफी संख्‍या में लोगों के नमाज पढ़ने आने पर मस्जिदों में जगह कम पड़ गई। कई राज्‍यों में लोगों ने मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज अदा की। हालांकि उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऐसा नहीं हुआ। यहां सड़क पर नमाज अदा नहीं की गई। कुछ और कदम उठाया गया।

नोएडा के डीसीपी राजेश एस ने बताया कि मस्जिद में जगह कम पड़ रही थी तो धर्म गुरुओं से बात कर वे पालियों में नमाज अदा करने के लिए सहमत हो गए। संवेदनशील जगहों पर हमने अतिरिक्त पीएसी लगा रखी है और निगाह भी रख रहे हैं। हमें विश्वास है कि ईद की नमाज सकुशल अदा की जाएगी।