बिहार राज्यसभा उपचुनाव: जदयू की सीट पर अनिल हेगड़े होंगे उम्मीदवार, जानें डिटेल्स

देश बिहार
Spread the love

पटना। बिहार राज्यसभा की एक सीट के लिए उप चुनाव की घोषणा हो चुकी है। जदयू ने इस उपचुनाव वाली सीट पर अनिल हेगड़े को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसकी अधिकारिक जानकारी दी है।

यहां बता दें कि राज्यसभा के सदस्य रहे किंग महेंद्र के निधन के बाद एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर जदयू से ही किसी उम्मीदवार को बाकी बचे कार्यकाल के लिए राज्यसभा का सदस्य बनना है और अब पार्टी ने संगठन में लंबे अरसे से काम करने वाले अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसकी अधिकारिक जानकारी साझा की है।