बिहारः 36 इंच के दूल्हे ने रचाई 34 इंच की दुल्हन संग शादी, सेल्‍फी लेने को उमड़ पड़ी भीड़

देश बिहार
Spread the love

भागलपुर। भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल स्थित अभिया बाजार में हुआ विवाह सुर्खियों में है। दूल्हे-दुल्हन का कद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। विवाह में इस नवदंपती के बारे में जानकारी मिलते ही लोग बिना बुलाए ही विवाह मंडप तक पहुंचने लगे।

इतना ही नहीं, नवविवाहित जोड़े संग आगंतुकों की सेल्फी लेने की होड़ मच गई। यह एक अनोखा विवाह था कद में 34 इंच की दुल्हन के साथ 36 इंच के दूल्हेका। दोनों परिणय सूत्र में बंध गए हैं। इस विवाह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। विवाह स्थल पर हजारों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

दुल्हन किशोरी मंडल की पुत्री ममता कुमारी और दूल्हा मसाढू निवासी बिंदेश्वरी मंडल का पुत्र मुन्ना भारती है। विवाह स्थल पर जुटे लोगों के मुंह से बरबस यह बोल फूट रहे थे कि ”जोड़ियां तो ऊपरवाला ही तय करता है।”