बिग ब्रेकिंग : राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार पर रार, संकट में हेमंत सरकार, कांग्रेस के सभी मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में चल रहे राज्यसभा चुनाव ने राज्य की राजनीतिक तपिश को बढ़ा दिया है। दिल्ली में समझौते की बात नहीं हो पाने के बाद हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार के एलान के बाद से कांग्रेस के सभी नेता नाराज हैं।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी झारखंड में हैं और बंद कमरे में एक-एक कर विधायकों का फीडबैक ले रहे हैं। कांग्रेस के सभी विधायकों ने एक सुर में कहा है कि हेमंत सरकार में शामिल सभी कांग्रेस के मंत्री इस्तीफा देंगे। वे लोग बाहर से हेमंत सरकार को समर्थन दे सकते हैं, लेकिन कांग्रेस को यह निर्णय लेना है कि सभी मंत्री पहले हेमंत सोरेन सरकार से इस्तीफा दें।

बहरहाल जो राजनीति की स्थिति झारखंड में बनी है, उसमें हर पल नए राजनीतिक घटनाक्रम जुड़ रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि राज्यसभा का चुनाव और झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्टैंड झारखंड में किस राजनीतिक रंग के अंजाम तक जाता है।