पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार मंडल का निधन

झारखंड
Spread the love

गोड्डा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार मंडल का निधन हो गया। दिवंगत पूर्व विधायक प्रशांत कुमार मंडल के पार्थिव शरीर पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि की। उनके परिजन से मिले।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक श्री प्रशांत कुमार मंडल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने विधानसभा परिसर में दिवंगत प्रशांत कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत प्रशांत कुमार की धर्मपत्नी ममता देवी, पुत्र शिवम स्नेही एवं शुभम स्नेही से मिले। उनका ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन अत्यंत दुःखद है। लोगों के बीच रहकर उनके दुख -दर्द और परेशानियों को दूर करना उनकी हमेशा से ही विशेष प्राथमिकता रहती थी। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।