मुंबई। बंगाली टेलीविजन इंडस्ट्री से दुखभरी खबर सामने आई है। कोलकाता में बंगाली टीवी एक्ट्रेस पल्लवी डे का फंदे से झूलता शव बरामद हुआ है। आज सुबह पल्लवी का शव उनके घर से मिला है। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक छानबीन के बाद यह आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।
इस मामले में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दायर कर जांच शुरू कर दी है। पल्लवी बंगाली टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस थीं। वो टीवी शो ‘Mon Mane Na’ में लीड रोल में नजर आ रही थीं। पल्लवी के अचानक आत्महत्या की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है।