जर्मनी के बाद आज डेनमार्क जाएंगे PM मोदी, महारानी मार्ग्रेथ से करेंगे मुलाकात

दुनिया
Spread the love

जर्मनी। PM मोदी आज बतौर प्रधानमंत्री पहली बार डेनमार्क जाएंगे। यहां भारत मूल के लगभग 16,000 लोग रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी यूरोप यात्रा के पहले चरण में सोमवार सुबह जर्मनी के मशहूर शहर बर्लिन पहुंचे थे। डेनमार्क के बाद वे फ्रांस जाएंगे।

डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन अक्टूबर में भारत आए थे। डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में प्रधानमंत्री मोदी डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेथ सेकेंड से भी मिलने वाले हैं। अपने 10वें सप्ताह में प्रवेश कर चुका यूक्रेन युद्ध भी पीएम मोदी की यात्रा का फोकस बना हुआ है।