रांची। झारखंड की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से बवाल मचा हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा के निशाने पर हैं। लगातार पार्टी उनपर हमला बोल रही है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यों का कहना है कि भाजपा मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रही है। उन्हें बदनाम कर रही है। इसके खिलाफ रविवार को सदस्य सड़क पर उतर आये।
मोर्चा के सदस्यों ने सीएम को बदनाम करने के विरोध में प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में सदस्य रांची के हरमू मैदान से निकले। भाजपा के प्रदेश कार्यालय होते हुए हरमू मैदान में आकर रूके।