त्रिकुट पहाड़ रोप-वे रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में डेढ़ हजार फीट की ऊंचाई से गिरा युवक, देखें लाइव वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

देवघर। झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के त्रिकुट पहाड़ के रोप-वे पर फंसे लोगों को रेस्‍क्‍यू किया जा रहा है। अब भी 14 जिंदगियां फंसी हुई हैं। सोमवार को लोगों को बचाने का काम चला। रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। इस दौरान सेना के हेलीकॉप्‍टर से करीब डेढ़ हजार फीट की ऊंचाई से युवक गिर गया। उसकी मौत हो गई।

शाम छह बजे अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया। सेना, वायुसेना और NDRF ने सोमवार दोपहर 12 बजे MI-17 हेलिकॉप्टर की मदद से दोबारा रेस्क्यू शुरू किया था। शाम तक 33 श्रद्धालुओं को बचाया गया है। अब भी 14 लोग फंसे हैं। तीन लोगों की मौत हो गई।

रेस्क्यू के वक्त शाम साढ़े पांच बजे 48 वर्षीय पर्यटक का हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान सेफ्टी बेल्ट टूट गया। इससे वह करीब डेढ़ हजार फीट गहरी खाई में गिर गया। उसे अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। वह केबिन नंबर-19 में सवार था।

सोमवार सुबह सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए लोगों को निकालने का अभियान शुरू हुआ। रोप-वे के तारों की वजह से काफी मुश्किलें आ रही है। ट्रॉलियों में फंसे लोगों तक ड्रोन के जरिए बिस्किट और पानी के पैकेट पहुंचाए गए।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देवघर मामले में सरकार मृतक को एक करोड़ मुआवजा दे। सरकार की नाकामी के चलते 2 की मौत और 48 पर्यटक रात भर भूखे प्यासे हवा में लटके रहे, जिस जिले से पर्यटन मंत्री आते है वह घटना के 18 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। एनडीआरएफ और सीआरपीएफ के जवानों पर भरोसा है।