नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण ये ट्रेनें होंगी प्रभावित, जानें विस्‍तार से

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची रेल मंडल के हटिया-बंडामुंडा रेलखंड के दोहरीकरण के अंतर्गत हटिया यार्ड के अपग्रेडेशन के लिए 11 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2022 तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा इसकी वजह से कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

इस दौरान हटिया स्टेशन से खुलने वाली एवं हटिया स्टेशन से होकर चलने वाली अन्य सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार पूर्ववत चलेंगी।

ये ट्रेन रद्द रहेंगी

ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झासुगोड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस 11 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 11 अप्रैल, से 15 अप्रैल, 2022 तक रद्द रहेगी।

ट्रेनों का आंशिक समापन

ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस 10 अप्रैल से 14 अप्रैल, 2022 तक हटिया के स्थान पर रांची तक ही आएगी। रांची और हटिया के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस 10 अप्रैल से 14 अप्रैल, 2022 तक हटिया के स्थान पर रांची तक ही आएगी। रांची और हटिया के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन सख्या 18615 हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस 10 अप्रैल से 14 अप्रैल, 2022 तक हटिया के स्थान पर रांची तक ही आएगी।

ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस 11 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2022 तक हटिया के स्थान पर रांची तक ही आएगी।

ट्रेन संख्या 18621 पटना-हटिया एक्सप्रेस 10 अप्रैल एवं 13 अप्रैल, 2022 को हटिया के स्थान पर रांची तक ही आएगी। रांची और हटिया के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 08150 राउरकेला-हटिया पैसेंजर स्पेशल 11 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2022 तक हटिया के स्थान पर बालसिरिंग तक ही आएगी। बालसिरिंग और हटिया के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 03503 बर्द्धमान-हटिया पैसेंजर स्पेशल 11 अप्रैल, 2022 से 15 अप्रैल, 2022 तक हटिया के स्थान पर रांची तक ही आएगी।

ट्रेन संख्या 08195 टाटानगर-हटिया पैसेंजर स्पेशल 11 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2022 तक हटिया के स्थान पर नामकुम तक ही आएगी। नामकुम और हटिया के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेनों का आंशिक प्रारम्भ

ट्रेन संख्या 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 11 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2022 तक हटिया के स्थान पर रांची से खुलेगी। हटिया और रांची के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस 11 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2022 तक हटिया के स्थान पर रांची से खुलेगी। हटिया और रांची के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18616 हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस 11 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2022 तक हटिया के स्थान पर रांची से खुलेगी। हटिया और रांची के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 11 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2022 तक हटिया के स्थान पर रांची से खुलेगी। हटिया और रांची के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस 12 अप्रैल एवं 14 अप्रैल, 2022 को हटिया के स्थान पर रांची से खुलेगी। हटिया और रांची के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 08149 हटिया-राउरकेला पैसेंजर स्पेशल 11 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2022 तक हटिया के स्थान पर बालसिरिंग से खुलेगी। हटिया और बालसिरिंग के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 03504 हटिया-बर्द्धमान पैसेंजर स्पेशल 11 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2022 तक हटिया के स्थान पर रांची से खुलेगी। हटिया और रांची के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 08196 हटिया-टाटानगर पैसेंजर स्पेशल 11 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2022 तक हटिया के स्थान पर नामकुम से खुलेगी। हटिया और नामकुम के बीच रद्द रहेगी।