खेलगांव में ‘समागम’ का आयोजन, राज्‍यभर की महिलाओं ने लिया हिस्‍सा

झारखंड
Spread the love

रांची। महिला महासम्मेलन ‘समागम’ का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 20 अप्रैल को हुआ। इसमें स्वामी रामदेव की शिष्या डॉ साध्वी देवप्रिया मौजूद थी। प्रात: योग शिविर 5.30 बजे से 7.30 तक स्वयं डॉ साध्वी ने लिया। शिविर में राज्‍य के विभिन्‍न जिलों से सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई।

महिला महासम्मेलन में मुख्य अतिथि बाल कल्याण आयुक्त तनु श्री सरकार, रांची सांसद संजय सेठ, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, महिला पतंजलि की राज्य प्रभारी सुधा, भारत स्वाभिमान के रामजीवन पांडे, योगासन स्पोर्ट्स के राज्य अध्यक्ष संजय सिंह, आचार्यकुलाम की प्राचार्या सुजाता कौरा, संस्था के संरक्षक छवि विरमानी, ललित केजरीवाल, मीडिया प्रभारी ईश्वर, किसान समिति के करम, युवा भारत के उमेश राम आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महिला पतंजलि योग समिति की केंद्रीय प्रभारी आचार्य डॉ साध्वी देवप्रिया ने विशेष रूप से योग, आयुर्वेद, स्वदेशी, भारतीय वैदिक शिक्षा और अध्यात्म पर अपनी बातें रखीं। योगसना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के बच्चों ने गणेश वंदना और योग का प्रदर्शन किया। विकास गोप के नेतृत्व में योग प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची जिला महिला प्रभारी सपना, राज्य कार्यकारणी की सदस्य रंजना, प्रीति, मनोरमा, दुर्गा, मालती, बबीता, लक्ष्मी देवी, देवंती, सावित्री देवी, कौशल्या देवी आदि महिलाओं ने योगदान दिया।