पंजाब : नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, 5 लोगों की मौत

देश
Spread the love

लुधियाना। लुधियाना के पायल नगर में एक नहर में एक कार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य बुरी तरह से घायल है। जानकारी के मुताबिक फॉर्च्यूनर कार में छह लोग जा रहे थे। जब वो पायल के नजदीक गांव झंमट पुल पर पहुंचे, तभी उनकी कार नहर में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जतिन्दर सिंह (40) पुत्र भगवंत सिंह, जगतार सिंह (45) पुत्र बावा सिंह, जग्गा सिंह (35) पुत्र भजन सिंह, कुलदीप सिंह (45) पुत्र करनैल सिंह निवासी और जगदीप सिंह (35) पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।

कार में सवार संदीप सिंह पुत्र मेवा सिंह निवासी नंगला इस हादसे में बच गए हैं। वह नहर में तैरकर बाहर आने में कामयाब रहे। हादसे में जिंदा बचे संदीप को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।