फिरायालाल पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित फिरायालाल पब्लिक स्कूल में शुभकामना एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन 21 अप्रैल, 2022 को किया गया। सत्र 2021-22 के दसवीं बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए ब्लेसिंग सेरमनी रखा गया था। सभी शिक्षक, सेक्शन इंचार्ज एवं प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन में कई शिक्षाप्रद बातें बताई।

प्राचार्य ने तीन बातों का ख्याल रखने के लिए कहा -तीन C से संबंधित, जिसमें पहला ‘C’ है-कांफिडेंट, दूसरा ‘C’ है- कानसेंट्रेशन, और तीसरा ‘C’ है-कमिटमेंट। ये ही आपको सफलता प्राप्त कराने वाला है। अब मोबाइल को बिल्कुल भी हाथ नहीं लगायेंगे, यदि इससे दूर रहेंगे तो आपके मार्क्स परसेंट 7% से 35% तक बढ़ जाएंगे। अब आपका एक-एक पल कीमती है। उसका सदुपयोग करें।

वर्तमान सत्र के नवमी के विद्यार्थियों ने अपने हस्तनिर्मित शुभकामना पत्र को बोर्ड के बच्चों को भेंट किया। दसवीं के बच्चों ने समारोह का आयोजन अपनी वर्ग शिक्षिका श्रीमती शाइनी एवं श्रीमती शिप्रा के सौजन्य से भलीभांति संपन्न किया।

सीनियर सेक्शन इंचार्ज श्रीमती हनीत मुंजाल ने एडमिट कार्ड और परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में समझाया। सभी परीक्षार्थियों को शुभकामना पत्र और एडमिट कार्ड के साथ एक-एक कलम भी विद्यालय प्रबंधन ने प्रदान किया। सुश्री प्रीशा श्रीवास्तव ने धन्यवाद किया।