नेहरू का हटा नाम, मोदी ने किया नए प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज PM मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस संग्रहालय में देश के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और योगदान को दिखाया गया है। मोदी करीब 11 बजे तीन मूर्ति भवन में नेहरू संग्रहालय पहुंचे और इसका भ्रमण कर संग्रहालय का उद्घाटन किया।

पहला टिकट भी उन्होंने खरीदा। पहले इसे नेहरू मेमोरियल के नाम से जाना जाता था। अब इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय कर दिया गया है। इस संग्रहालय में दो ब्लॉक हैं। पहला ब्लॉक तीन मूर्ति भवन और ब्लॉक 2 नया भवन बनाया गया है। दोनों ब्लॉकों का कुल क्षेत्रफल 15 हजार 600 वर्ग मीटर से अधिक है।