बॉलीवुड में वापसी कर रही ‘राम तेरी गंगा मैली’ की मंदाकिनी, ये है प्‍लान

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। राज कपूर की फिल्‍म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में अभिनेत्री मंदाकिनी नजर आई थी। इस फिल्‍म से उसने वर्षों पहले प्रसिद्धि हासिल की थी, लेकिन फिर जनता से दूर हो गई। वह 80 और 90 के दशक में कई फिल्में करने के बाद नजर आई। 30 साल बाद वह पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। मंदाकिनी एक म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां’ के साथ पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस गाने से उनका बेटा रब्बल ठाकुर मनोरंजन की दुनिया में डेब्यू करेगा। एक्ट्रेस अप्रैल के अंत तक शूटिंग शुरू करेंगी।

संगीत वीडियो में पार्श्‍व गायक ऋषभ गिरी है। गाने के बोल साजन अग्रवाल ने लिखे हैं। संगीत बबली हक और मीरा ने दिया है।

इस बारे में मंदाकिनी ने कहा कि मैं निर्देशक साजन अग्रवाल के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। उन्हें लंबे समय से जानती हूं। आखिरकार हम साथ काम कर रहे हैं। मां ओ मां बहुत ही सुंदर गीत है। मुझे तुरंत ही इससे प्यार हो गया था। इस गाने की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें मेरा बेटा मुख्य भूमिका निभा रहा है। इस महीने के अंत में हम इस गाने की शूटिंग शुरू करेंगे।

मंदाकिनी के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि वह मेरे वीडियो ‘मां ओ मां’ के जरिए बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनके साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। वह एक महान अभिनेत्री हैं। मुझे यकीन है कि यह उनके और रिब्बल ठाकुर के साथ एक अच्छा जुड़ाव होगा। संगीत वीडियो का निर्माण कैलाश रायगर गुरु द्वारा फिल्मी क्लैप प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया जाएगा। जल्द ही प्रसारित होगा।