झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, शादी से मुकरा, फिर …

झारखंड
Spread the love

कांके (रांची)। शादी का लालच देकर युवक ने कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाया। दोनों की शादी की बात भी चल रही थी। अचानक युवक शादी से मुकर गया। इसके बाद युवती थाना पहुंची। फिर, समाजसेवी और जन प्रतिनिधियों की मदद से दोनों का विवाह कराया गया। यह मामला झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी अविनाश पाल (21 वर्ष) पिता संदीप पाल और बोड़ेया निवासी सोनिया कुमारी (21 वर्ष) पिता स्व. विजय लोहरा का बीते कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अविनाश शादी का लालच देकर युवती के साथ कई बार यौन संबध बनाया। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से शादी की बात चल रही थी।

बताया जाता है कि बाद में अविनाश ने सोनिया से शादी करने से इंकार कर दिया। उसके बाद युवती सोनिया ने अविनाश के उपर यौन शोषण का आरोप लगाकर कांके थाना में आवेदन दि‍या। न्याय की गुहार लगायी। पुलिस अविनाश को पकड़ कर थाना लेकर आयी।

इसके बाद जनप्रतिनिधियों की मदद से दोनों पक्ष के परिवार वाले को शादी करने के लिये राजी किया गया। बोड़ेया पंचायत के सरपंच सोमा उरांव और अरसंडे मुखिया अर्जुन पाहन की मदद से युगल प्रेमी युगल का मंगलवार शाम को बोड़ेया स्थित मदन मोहन मंदिर मे विवाह कराया गया। दोनों पक्ष 11 अप्रैल को कोर्ट मैरिज के लिये के लिये भी तैयार हुए।