Jharkhand Weather

Jharkhand weather update : कल इन जिलों में पड़ेंगे ओले, येलो अलर्ट जारी

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके मुताबिक कल राज्‍य के कई जिलों में ओला पड़ेंगे। कहीं-कहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चल सकती है। राज्‍य में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी।

मौसम केंद्र के मुताबिक 22 अप्रैल को राज्‍य के कुछ स्‍थानों में आंशिक बादल छाये रहेंगे। गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पश्चिम और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं ओला पड़ने की भी आशंका है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में देखने को मिलेगा।