Jharkhand weather update : रहें सतर्क, इन जिलों में 40 किमी की गति से चलेगी हवा

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका

रांची। झारखंड में 19 अप्रैल यानी मंगलवार से मौसम बदल गया। पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, धनबाद, गुमला, गिरिडीह सहित कई जिलों में हल्‍की बारिश हुई। यहां कुछ इलाकों में आंधी भी चली। आने वाले तीन दिन भी राज्‍य के कई जिलों में आंधी चलेगी। बारिश के साथ वज्रपात होगी। कहीं-कहीं लू की स्थिति बरकरार रहेगी।

सामान्‍य से 6 डिग्री अधिक पारा

राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में सामान्‍य से 6 डिग्री सेल्‍स‍ियस ज्‍यादा अधिकतम तापमान है। मौसम केंद्र के मुताबिक 19 अप्रैल को रांची का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह सामान्‍य से 6.2 डिग्री अधिक है। जमशेदपुर का तापमान 43.6 डिग्री और डालटनगंज का 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्‍य से क्रमश: 4.0 और 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इन जिलों में चलेगी लू

मौसम केंद्र के 20 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा जिले में कहीं-कहीं लू चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

22 अप्रैल तक बारिश

केंद्र के मुताबिक राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण, पूर्वी एवं निकटतम मध्‍य भागों में 21 अप्रैल तक कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। कई जगहों पर गर्जन और हल्‍की बारिश होने की संभावना भी है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा। 22 अप्रैल को पूरे राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

यहां वज्रपात की आशंका

मौसम केंद्र के मुताबिक 22 अप्रैल को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण एवं निकटतम मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा। इसे लेकर लोगों को सावधान एवं सतर्क रहने की जरूरत है।

तीन दिन चलेगी आंधी

केंद्र के मुताबिक 20 और 21 अप्रैल तक उत्तर-पूर्वी, दक्षिण, पूर्वी एवं नजदीक के मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 22 अप्रैल को पूरे राज्‍य में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।