नई दिल्ली। भारत ने चीन के नागरिकों के टूरिस्ट वीजा को रद्द कर दिया है। चीनी पर्यटकों को वीजा न देने के फैसले का कोई आधिकारिक कारण पता नहीं चल पाया है। हालांकि भारत सरकार ने यह निर्णय चीन के उस कदम के बाद आया है, जिसमें चीन ने 20,000 से अधिक भारतीय छात्रों को कोविड के कारण चीन छोड़कर आने के बाद अब तक वापस चीन लौटने की इजाजत नहीं दी है।
कोविड महामारी का उद्गम स्थान रहा चीन इस महामारी को लेकर जीरो पॉलिसी अपनाए हुए है। उधर, मोदी सरकार के शीर्ष सरकारी अधिकारियों का कहना है कि भारत अभी भी चीनी नागरिकों को व्यापार, रोजगार, राजनयिक और आधिकारिक वीजा दे रहा है। चीन ने थाईलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के छात्रों को लौटने की अनुमति दे दी है लेकिन भारतीय छात्रों को वेटिंग में रखा गया है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले महीने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के भारत दौरे के समय इस मुद्दे को उठाया था। इसके बावजूद चीन ने अभी तक इस पर जवाब नहीं दिया है।


