Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

19 अप्रैल, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन उत्तम है। सभी काम मन मुताबिक पूरे होंगे। सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय-सारिणी में बदवाल करने की जरूरत है। करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा,  वे, वो)

सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल नहीं दें। आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। बच्चे शुभ समाचार दे सकते हैं। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी कर रहे हैं तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आने-जाने में आसानी होगी। हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मी काम को लेकर सपोर्ट करेंगे। ऑफिस का माहौल बदल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा। उनको कुछ अच्छा सि‍खा भी सकते है। कोई मित्र मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन यात्रा में बीतेगा। यात्रा किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। इस दौरान किसी दोस्त/रिश्‍तेदार से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हैं। व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगों की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में एकता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं। रिश्ता और भी मधुर होगा। ऑफिस का काम घर से करने वालों को अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएं घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालों पर ध्यान देंगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन लिए लाभप्रद रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरुआत करें। सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में सावधानी बरतने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें। खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है। काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)