इमैनुएल मैक्रों ने दोबारा जीता फ्रांस का राष्ट्रपति चुनाव, ली पेन ने दी कांटे की टक्कर

दुनिया
Spread the love

फ्रांस। फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ, जहां मौजूदा प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों और धुर दक्षिणपंथी नेता ली पेन के बीच सीधी टक्कर थी। हालांकि इमैनुएल मैक्रों ने 57.6% और 58.2% वोटों के साथ फिर से फ्रांस के राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है और उन्होंने मरीन ले पेन को हरा दिया है।

20 अप्रैल को मैक्रों और ली पेन के बीच लाइव डिबेट हुई थी, जिसमें मैक्रों आगे दिखाई दिए, लेकिन विश्लेषकों का कहना था कि अगर मतदान कम रहता है तो जीत का पासा किसी भी ओर पलट सकता है। 44 साल के मैक्रों दोबारा राष्ट्रपति चुनाव जीतकर वर्ष 2002 में जैक शिराक के बाद ऐसा करने वाले पहली राजनीतिक शख्सियत बन गए हैं।

अगर 53 साल की ली पेन जीतती तो वो फ्रांस की पहली महिला राष्ट्रपति बनतीं। इस बार के चुनाव में इन दोनों ने महंगाई-बेरोजगारी, इस्लाम, नाटो का गठबंधन, यूरोप और प्रवासियों के मुद्दों को चुनावी मुद्दा बनाया।