jharkhand

झारखंड कैबिनेट की बैठक का बदला समय, अब इस समय होगी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की होने वाली बैठक का समय बदल गया है। इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा भी कई अन्‍य फैसले लिये जाने की संभावना है। बैठक की अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।   

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक झारखंड कैबिनेट की बैठक 13 अप्रैल, 2022 को रांची में होगी। यह बैठक पहले अपराह्न 5 बजे से होनी थी। अब यह बैठक अपराह्न 5 बजे के स्थान पर 3 से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।