big news : झारखंड में चार चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, राज्‍यपाल की मंजूरी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • 14 मई, 19 मई, 24 मई एवं 27 मई, 2022 को चुनाव होंगे

रांची। झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ये चार चरणों में होंगे। चुनाव कराने को लेकर राज्‍यपाल रमेश बैस ने मंजूरी दे दी है। पहला चरण 14 मई को होगा। इस संबंध में शीघ्र ही राज्‍य चुनाव आयोग विस्‍तृत आदेश जारी करेगा।  

राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव कराने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की। झारखंड राज्य अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य का निर्वाचन होना है। इसके लिए चार चरणों 14 मई, 19 मई, 24 मई एवं 27 मई, 2022 को चुनाव होंगे।