बेजुबानों की प्यास बुझाने आश्रयनिष्ठा ने छेड़ी मुहिम

अन्य राज्य देश सरोकार
Spread the love

  • शहर के चौक चौराहों पर रखी गई पीने के पानी की टंकियां

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। गर्मी से बेहाल पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए शहर की समाजसेवी संस्था आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसाइटी ने मुहिम की शुरुआत की। शहर के चौक चौराहों पर पानी की टंकियां स्थापित कर उसमें पानी भरा।

संस्था की संस्थापिका और सचिव अरुणिमा मिश्रा ने बताया कि आज की भागमभाग जिंदगी में भीषण गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। घर के बाहर छत व बाग बगीचे पर पानी रखने की प्रथा गुजरे जमाने की बात हो गई। ऐसी स्थिति में हम यह पुनीत कार्य करके नई पीढ़ी में जागरुकता ला सकते हैं।

संस्था के अध्यक्ष नितिन त्रिपाठी ने बताया कि उनका यह अभियान पूरी गर्मी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शहर के सिन्धी कॉलोनी चौक जरहाभाठा, विनोबा नगर,सांई मंदिर, सरकंडा, चौबे कॉलोनी और जोरापारा में टंकियां रखकर उसमें पानी भरे गये। इस अभियान में वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद विजय यादव, आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसाइटी की अरुणिमा मिश्रा, नितिन त्रिपाठी, मधु त्रिपाठी, हिमांशु कश्यप, गोविंद रॉय व मोती साहू उपस्थित थे।

इन बातों का रखें ध्यान

घर के बाहर या बालकनी में बर्तन में हर रोज पानी भरकर रखें।

पानी को हमेशा छांव वाले स्थान पर ही रखा जाए।

बर्तन में पानी गर्म हो जाने पर उसे जरूर बदले।

पानी और दाना रख रहे हैं तो इसे नियम बना ले।

पानी का बर्तन जानवर या पक्षी के अनुसार होना चाहिए।