त्रिकुट रोपवे में हादसा में फंसे लोगों के रेस्‍क्‍यू में लगी सेना, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

देवघर। झारखंड के देवघर जिले के त्रिकूट रोपवे पर बड़ा हादसा हुआ है। रोपवे का एक केबिन गिरने से एक व्‍यक्ति की हो गई। कई लोग घायल हैं। घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। कई लोगों के फंसे हैं। एनडीआरएफ और एयरफोर्स की टीम लगातार रेस्क्यू का काम कर रही है। दो MI-17 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू में लगाए गाए हैं। सेना के जवान फंसे लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। अब तक आठ पर्यटकों को निकाले जाने की सूचना है। घटना रविवार को हुई थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर जिला स्थित त्रिकूट पर्वत के रोपवे का तार टूटने से हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है। रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ और बचाव दल के द्वारा लोगों को सकुशल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञों की भी सहायता ली जा रही है। इस हादसे पर सरकार की पूरी नजर है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सरकार द्वारा लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।