आलिया और रणवीर की शादी की डेट फाइनल! इस तारीख को लेंगे सात फेरे

देश मनोरंजन मुंबई
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे एडोरेबल कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आल‍िया भट्ट जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। पिछले काफी समय से खबर थी क‍ि रणबीर और आल‍िया, अप्रैल 2022 में शादी कर लेंगे। तो अब अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शादी की चर्चाओं के बीच आल‍िया और रणबीर की वेड‍िंग डेट की भी रिपोर्ट्स आ गई है।

रणबीर और आल‍िया, अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शादी कर लेंगे। ‘आल‍िया के नाना एन राजदान की तबीयत ठीक नहीं है और उन्होंने अपने नात‍िन आल‍िया की रणबीर से शादी देखने की ख्वाह‍िश जाह‍िर की है। आल‍िया के नाना भी रणबीर को काफी पसंद करते हैं।’  सब कुछ ठीक रहा तो आल‍िया और रणबीर 17 अप्रैल को सात फेरे ले सकते हैं।

हालांक‍ि आल‍िया के नाना की तबीयत को देखते हुए इस तारीख को एक दिन आगे या पीछे भी किया जा सकता है। आल‍िया और रणबीर डेस्ट‍िनेशन वेड‍िंग नहीं बल्क‍ि मुंबई में ही शादी करेंगे। उनकी शादी रणबीर के एन्सेस्ट्रल हाउस RK House में होगी। आरके हाउस में ही रणबीर के मम्मी-पापा ऋष‍ि कपूर और नीतू कपूर की शादी हुई थी। शादी प्राइवेट अफेयर में होगी, जिसमें 450 लोगों को बुलाया जाएगा।

आल‍िया और रणबीर जल्द ही एक साथ एक स्क्रीन पर नजर आएंगे। वे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम कर रहे हैं। इस फिल्म से दोनों का लुक और टीजर रिलीज हो चुका है। यह पहली फिल्म है जिसमें दोनों साथ नजर आएंगे।