खाकर रात को घर की छत पर सोने गया चौकीदार, हो गई मौत

झारखंड
Spread the love

योगेश पांडेय

जमुआ (गिरि‍डीह)। चौकीदार रात को खाने के बाद छत पर सोने गया था। उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के पोबी में की है।

बताया जाता है कि जमुआ थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत भागीरथ पासवान बुधवार अहले सुबह तीन बजे खाना खाकर घर की छत पर सोने गये थे। इस दौरान छत से ही गिर कर उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने आनन-फानन में उन्‍हें अस्पताल लाया। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना को लेकर परिजनों में शोक की लहर है। उनका रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दी। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। उसरी नदी घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक भागीरथ पासवान अपने पीछे तीन पुत्र और पत्नी छोड़ गये। मौके पर पोबी निवर्तमान मुखिया नकुल पासवान, केदार यादव, बसंत पासवान, सुरेश दास सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, समाजसेवी आदि ने पहुंचकर शोक जताया। परिजनों को सांत्वना दी।