क्या भारत में भी बढ़ेगी तेल की कीमत? पेट्रोलियम मंत्री ने कही ये बात

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से कच्चे तेल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। पेट्रोलिय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से इसके प्रभाव को लेकर पूछे जाने पर कहा कि कीमतें तेल कंपनियां तय करती हैं।

तेल के दाम बढ़ेंगे या नहीं? इसका सीधा जवाब देने के बजाय उन्होंने कहा कि सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि तेल की कोई कमी न हो और जनता के सर्वोच्च हित में फैसला हो। पेट्रोलिय मंत्री ने कहा कि देखें की दुनिया और रूस-यूक्रेन के बीच क्या हो रहा है। तेल की कीमतों का चुनाव से कोई संबंध नहीं है और उन कंपनियों को भी ‘जीवित रहना है।’