Horoscope

आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

17 मार्च, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं करें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा,  वे, वो)

रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दिन  भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि यह कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

प्रयासों से उन्नति के पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा। शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)