एक्ट्रेस लवीना टंडन की डायरी में छुपा गहरा राज होगा बेनकाब

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। एक्ट्रेस लवीना टंडन की डायरी में छुपा गहरा राज बेनकाब होगा। मेड इन इंडिया पिक्चर्स और एसके वाय 247 अपनी अगली पेशकश लेकर आ रहा है। इसका नाम ’छुपी डायरीज’ है। इसमें खास भूमिका में टीवी एक्ट्रेस लवीना टंडन है। इसके अलावा इसमें एक्ट्रेस माल्वी मल्होत्रा और निखिल सिंह भी हैं। संतोष गुप्ता द्वारा निर्मित ‘छुपी डायरीज’ का निर्देशन रोशन गैरी ने किया है।

छुपी डायरीज लोगों के गुप्त जीवन पर एक नजर डाल रही है, जिसे हम आम तौर पर सतह पर नहीं देखते हैं। एक ऐसी कहानी जो लोगों की भावनाओं को सामने लाती है, जो अक्सर हमारे जीवन की गुप्त डायरी में गहरे दबे होते हैं। फिल्म अलग-अलग लोगों द्वारा अलग-अलग दृष्टिकोणों पर भी नजर डालती है। इस दिलचस्प कहानी हर किरदार के एक-एक रूप को बखूबी दिखाती है।

मेड इन इंडिया पिक्चर्स के कर्ताधर्ता फिल्म मेकर संतोष गुप्ता अब शार्ट फिल्म बनाने की जुनूनियत में लग गए हैं। निर्देशिका रोशन गैरी के साथ मिलकर एक के बाद एक शॉर्ट फिल्मों का तांता लगा रहे हैं। संतोष गुप्ता के साथ जुड़कर ऐक्ट्रेस लवीना टंडन भी काफी खुश है। उनके लिए शॉर्ट फिल्मों का अनुभव भी बेहद शानदार है।