विस्थापितों को ओएनजीसी में रोजगार दिलाने के मुद्दे पर होगा आंदोलन

झारखंड
Spread the love

  • स्थानीय विस्थापित संघर्ष मोर्चा गठित, गणेश बनें अध्‍यक्ष

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी पंचायत के विस्थापित एवं स्थानीय लोगों की बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता निवर्तमान मुखिया चंद्रदीप पासवान ने की। मौके पर ओएनजीसी में विस्थापितों को रोजगार, मुआवजा एवं अन्य अधिकारों के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इस सिलसिले में कमेटी का गठन किया गया। इसका नाम स्थानीय विस्थापित बेरोजगार संघर्ष मोर्चा रखा गया।

स्थानीय विस्थापित संघर्ष मोर्चा हजारी कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। गणेश यादव को अध्यक्ष, तारामणि देवी, केदार यादव, अनुपम यादव, प्रमोद कुमार कश्यप, विमल देवी को उपाध्‍यक्ष बनाया गया। सचिव-राजकुमार प्रजापति, उपसचिव-राकेश कुमार, अर्जुन प्रजापति, बबलू यादव, सरवन कुमार दास, कोषाध्यक्ष-सौरभ प्रसाद, संरक्षक योगेंद्र प्रसाद पूर्व विधायक, रामचंद्र ठाकुर सीटू, चंद्रदीप पासवान निवर्तमान मुखिया, अमित पासवान जेएमएम प्रखंड उपाध्यक्ष बनाए गए।

कार्यकारिणी सदस्य विजय प्रजापति, मिथिलेश प्रजापति, मनीष पासवान, राजूराम, सुभाष राम, योगेश यादव, छोटे लाल यादव, अरुण यादव, गणेश प्रजापति, कुणाल प्रसाद, गणेश प्रजापति, चंदन प्रजापति, सनी कुमार बनाए गए।