युवक ने पिता और बड़े भाई की पीटकर की हत्‍या, ये वजह आई सामने

अपराध झारखंड
Spread the love

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के वंशीधरनगर थाना क्षेत्र के सलसलादी गांव में एक युवक ने लाठी से पीट-पीट कर अपने बूढ़े पिता और बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्‍यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

घटना को 6 मार्च की देर रात की है। आरोपी की पहचान राकेश पासवान के रूप में हुई है। मृतकों में पिता नंद किशोर पासवान (55) तथा बड़े भाई राणा पासवान (32) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हत्याकांड के आरोपी राकेश पासवान को गिरफ्तार कर ली।

स्‍थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी युवक ने 3 महीने पहले फाइनेंस के जरिए एक बाइक की खरीदी थी। इसमें हिस्सेदारी को लेकर युवक का अपने बड़े भाई के साथ विवाद हो गया। दोनों बेटों के बीच चल रहे झगड़े में पिता ने बीच बचाव का प्रयास किया। बात बढ़ने पर युवक ने अपने पिता और भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को लाठियों से बुरी तरह पीटा। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग जमा हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जांच में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।