घोषित हुआ क्रिकेट के महाकुंभ का पूरा शेड्यूल, चेन्नई और कोलकाता के बीच होगा पहला मुकाबला

खेल देश
Spread the love

नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट के त्योहार के आगामी सीजन का पूरा शेड्यूल घोषित हो गया है। सीजन का पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई और कोलकाता के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, प्ले-ऑफ मुकाबलों का शेड्यूल अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन फाइनल मैच 29 मई को खेला जाना है। टूर्नामेंट का आयोजन कुल 65 दिनों तक होगा जिसमें 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे।

सभी टीमों को ग्रुप स्टेज में 14 मैच देने के लिए एक बेहतरीन उपाय अपनाया गया है। टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। सभी टीमें पांच टीमों के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी तो वहीं अन्य चार टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेले जाएंगे।

वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कुल 20-20 मुकाबले खेले जाने हैं। ब्रेबोर्न और MCA इंटरनेशनल स्टेडियम पुणे में 15-15 मैच खेले जाने हैं। इस सीजन में 12 दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। इसमें से छह दिन शनिवार और छह रविवार के होंगे। दोपहर के मुकाबले 3:30 बजे से तो वहीं रात के मुकाबले 7:30 बजे से शुरु होंगे।

ये रहा पूरा शेड्यूल

• 26 मार्च- चेन्नई बनाम कोलकाता

• 27 मार्च- दिल्ली बनाम मुंबई (3.30 PM)

• 27 मार्च- पंजाब बनाम बेंगलुरु

• 28 मार्च- गुजरात बनाम लखनऊ

• 29 मार्च- हैदराबाद बनाम राजस्थान

• 30 मार्च- बेंगलुरु बनाम कोलकाता

• 31 मार्च- लखनऊ बनाम चेन्नई

• 1 अप्रैल- कोलकाता बनाम पंजाब

• 2 अप्रैल- मुंबई बनाम राजस्थान (3.30 PM)

• 2 अप्रैल- गुजरात बनाम दिल्ली

• 3 अप्रैल- चेन्नई बनाम पंजाब

• 4 अप्रैल- हैदराबाद बनाम लखनऊ

• 5 अप्रैल- राजस्थान बनाम बेंगलुरु

• 6 अप्रैल- कोलकाता बनाम मुंबई

• 7 अप्रैल- लखनऊ बनाम दिल्ली

• 8 अप्रैल- पंजाब बनाम गुजरात

• 9 अप्रैल- चेन्नई बनाम हैदराबाद (3.30 PM)

• 9 अप्रैल- बेंगलुरु बनाम मुंबई

• 10 अप्रैल- कोलकाता बनाम दिल्ली (3.30 PM)

• 10 अप्रैल- राजस्थान बनाम लखनऊ

• 11 अप्रैल- हैदराबाद बनाम गुजरात

• 12 अप्रैल- चेन्नई बनाम बेंगलुरु

• 13 अप्रैल- मुंबई बनाम पंजाब

• 14 अप्रैल- राजस्थान बनाम गुजरात

• 15 अप्रैल- हैदराबाद बनाम कोलकाता

• 16 अप्रैल- मुंबई बनाम लखनऊ (3.30 PM)

• 16 अप्रैल- दिल्ली बनाम बेंगलुरु

• 17 अप्रैल- पंजाब बनाम हैदराबाद (3.30 PM)

• 17 अप्रैल- गुजरात बनाम चेन्नई

• 18 अप्रैल- राजस्थान बनाम कोलकाता

• 19 अप्रैल- लखनऊ बनाम बेंगलुरु

• 20 अप्रैल- दिल्ली बनाम पंजाब

• 21 अप्रैल- मुंबई बनाम चेन्नई

• 22 अप्रैल- दिल्ली बनाम राजस्थान

• 23 अप्रैल- कोलकाता बनाम गुजरात (3.30 PM)

• 23 अप्रैल- बेंगलुरु बनाम हैदराबाद

• 24 अप्रैल- लखनऊ बनाम मुंबई

• 25 अप्रैल- पंजाब बनाम चेन्नई

• 26 अप्रैल- बेंगलुरु बनाम राजस्थान

• 26 अप्रैल- गुजरात बनाम हैदराबाद

• 28 अप्रैल- दिल्ली बनाम कोलकाता

• 29 अप्रैल- पंजाब बनाम लखनऊ

• 30 अप्रैल- गुजरात बनाम बेंगलुरु (3.30 PM)

• 30 अप्रैल- राजस्थान बनाम मुंबई

• 1 मई- दिल्ली बनाम लखनऊ (3.30 PM)

• 1 मई- सनराइजर्स बनाम चेन्नई

• 2 मई- कोलकाता बनाम राजस्थान

• 3 मई- गुजरात बनाम पंजाब

• 4 मई- बेंगलुरु बनाम चेन्नई

• 5 मई- दिल्ली बनाम हैदराबाद

• 6 मई- गुजरात बनाम मुंबई

• 7 मई- पंजाब बनाम राजस्थान (3.30 PM)

• 7 मई- लखनऊ बनाम कोलकाता

• 8 मई- हैदराबाद बनाम बेंगलुरु (3.30 PM)

• 8 मई- चेन्नई बनाम दिल्ली

• 9 मई- मुंबई बनाम कोलकाता

• 10 मई- लखनऊ बनाम गुजरात

• 11 मई- राजस्थान बनाम दिल्ली

• 12 मई- चेन्नई बनाम मुंबई

• 13 मई- बेंगलुरु बनाम पंजाब

• 14 मई- कोलकाता बनाम हैदराबाद

• 15 मई- चेन्नई बनाम राजस्थान

• 16 मई- पंजाब बनाम दिल्ली

• 17 मई- मुंबई बनाम हैदराबाद

• 18 मई- कोलकाता बनाम लखनऊ

• 19 मई- बेंगलुरु बनाम गुजरात

• 20 मई- राजस्थान बनाम चेन्नई

• 21 मई- मुंबई बनाम दिल्ली

• 22 मई- हैदराबाद बनाम पंजाब।